शोधकर्ता (Researcher)

यदि आप एक ऐसे संगठन की तलाश में हैं जहां आप विभिन्न क्षेत्रों में शोध का काम कर सकें एवं समाज की वृद्धि और विकास में सकारात्मक योगदान दे सकें, तो आपको निश्चित रूप से संस्था सर्वसेवा के लिए काम करने पर विचार करना चाहिए।

संस्था सर्वसेवा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करती है जिससे शोध कर्ता के लिए कई विषयों में शोध करने के मौके मिल सकते है। संस्था जागृति, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पर्यावरण, अन्न एवं वस्त्र सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों पर विशेष रूप से कार्य करती है। संस्था द्वारा समय समय पर विभिन्न मुद्दों पर शोध का कार्य करती है जिससे उक्त विषयों पर भविष्य की रूप रेखा तैयार की जा सके एवं साथ ही यह भी जानकारी प्राप्त हो सके की संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों से समाज में क्या बदलाव हो रहे है। साथ ही संस्था अपने शोध कर्ताओं की मदत से कई अन्य जानकारी एकत्रित करा कर विभिन्न विभागों के साथ मिल कर समाज की भलाई के लिए प्लानिंग का कार्य करती है। संस्था के साथ जुड़े कई अनुभवी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में नए शोध कर्ताओं को प्रशिक्षण दे कर उनके अन्दर छुपे हुए टैलेन्ट को और निखारने का कार्य किया जाता है जिससे नए आने वाले शोध कर्ता अनुभव प्राप्त कर सही एवं गुणवक्ता युक्त शोध कार्य सम्पन्न कर सके। यदि आप भी हमारे अनुभवी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में अपनी प्रतिभा को निखारने एवं इस क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहते हैं तो निचे दिए गए बटन पर क्लिक करें। 

आवेदन करने के लिए बटन पर क्लिक करें