Shri Vision Social Empowerment & Welfare Association (SRV SEWA)
संस्था के विषय में
सचिव के शब्दों में संस्था सर्व सेवा
श्री विज़न सोशल एम्पावरमेंट एण्ड वेलफेयर एसोसिएशन (सर्वसेवा) संस्था रजिस्ट्रशन एक्ट 1973 के अधीन 2005 में रजिस्टर्ड है। सर्वसेवा ने अपने सेवा कार्य की शुरूआत सर्वप्रथम धार जिले से की एवं धीरे-धीरे सर्वसेवा ने अपने सेवा कार्यों को फैलाते हुए इन्दौर, उज्जैन, देवास, राजगढ़ एवं नरसिंगपुर में भी समाज सेवा की शुरूआत की। अपने शुरूआत के समय से ही सर्वसेवा ने यह निश्चित कर लिया था कि समाज का हर वो सदस्य जो कि समाज में पिछड़ा हुआ है या समाज की कुरीतियों से ग्रसित है उसे हर स्थिति में मुख्य धारा से जोड़ा जाए एवं समाज के सभी सदस्यों में इस प्रकार की जागृती फैलाएं कि सभी को समान अधिकार प्राप्त हो। जिस तरह नाम ‘‘सर्वसेवा‘‘ से ही विदित है संस्था सभी की सेवा हेतु तत्पर है, एवं अपने ध्येय वाक्य ‘‘सर्व कार्यम् सेवा मूलम्‘‘ का पालन करते हुए अपने सभी कार्यों को सेवा की भावना से कर रही है।
सर्वसेवा द्वारा जमीनी स्तर की हर उस समस्या पर प्रकाश डाला गया है जो समाज को आगे बढ़ने से रोकती है। सर्वसेवा शासन कि सभी नीतियों में सहभागीता प्रदान कर उन्हें सही हितग्राहियों तक पहुंचाने में मदद करती है। सर्वसेवा द्वारा कई सरकारी एवं गैर सरकारी योजनाओं में सहयोग प्रदान किया गया है। सर्वसेवा का सर्वप्रथम प्रयास है कि समाज में हर सदस्य शिक्षित हो जिसका उसके जीवन पर हर प्रकार से प्रभाव पड़ सके। एक शिक्षित व्यक्ति ही समाज में सुधार एवं परिवर्तन लाने में समर्थ होता है। शिक्षा से न सिर्फ हितग्राही के जीवन स्तर अपितु समाज, गांव एवं शहर के सांथ-सांथ राष्ट्र का भी विकास होता है।
सर्वसेवा के इन्हीं प्रयासों में कई अन्य संस्थाएं भी सहभागिता प्रदान कर रहीं हैं। संस्था श्री विजन सोशल एम्पावरमेंट एण्ड वेलफेयर एसोसिएशन (सर्वसेवा) 24 दिसम्बर 2005 से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था ने तब से लेकर आज तक कई उपलब्धियाॅं भी प्राप्त की है, इन्हीं में एक है वर्ष 2009 में संस्था को मिला ‘‘बेस्ट एन.जी.ओ. अवार्ड‘‘ संस्था सर्वसेवा का मानना है कि समाज सुधार या समाज सेवा के लिये कार्य कर रही संस्थाओं का वास्तविक कार्य यह होना चाहिये कि वह समाज-समुदाय की सोच में परिवर्तन ला सके।