‘लोक सेवाओं की गारंटी अधिनियम 2010’ के तहत सरकारी सेवाओं पर एक कार्यशाला का आयोजन

SRV SEWA सोसाइटी के लोक सेवा केंद्र बाग ने ‘लोक सेवाओं की गारंटी अधिनियम 2010’ के तहत सरकारी सेवाओं पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जो जनपद भवन बाग में संपन्न हुई।

यह कार्यशाला एक महत्त्वपूर्ण इवेंट था जिसमें हमने सरकारी सेवाओं के बारे में जानकारी देने और लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया। यहां हमने सरकारी योजनाओं, सेवाओं और उनके तरीकों की चर्चा की ताकि उपस्थित सभी सदस्य इन सुविधाओं का सही तरीके से जानकारी कर दूसरों तक पहुंचा सकें।

इस कार्यशाला में हमने सभी गणमान्य व्यक्तियों को आधार कार्ड, पेंशन योजनाओं, बेरोजगारी भत्ता, राशन कार्ड जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अब तक किये गए कार्य की उपलब्धि एवं आकड़ों के माध्यम से केंद्र के बारे में बताया गया।

SRV SEWA सोसाइटी के द्वारा संचालित इस लोक सेवा केंद्र इस प्रयास से हमने सरकारी सेवाओं तक पहुंचने में मदद की और लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की।