हमारे साझेदार और समर्थक हमेशा हमारी सफलता की कुंजी रहे हैं। सर्वसेवा हमेशा सहयोग एवं अनुदान पर आश्रित रहा है, संस्था सहयोग एवं अनुदान से प्राप्त राशि के बिना, अपने काम की गहराई और दायरा बढ़ाने में कभी सफल नहीं हो पाती। संस्था आप सभी दानकर्ताओं एवं सहयोगी सदस्यों कि उदारता एवं दिए गए कीमती समय के लिए बहुत आभारी हैं जो हमें अनगिनत जरूरत मंदों एवं सहयोग के आपेक्षित लोगों तक सेवा पहुंचने और मदद करने में सक्षम बनाया हैं। संस्था अपने सहयोगी संस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं की मदद के कारन ही आज विभिन्न प्रकार की सेवाएं दे रही है।